Advertisement

Rohtas: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप!

Rohtas: Sensation due to suspicious death of woman, in-laws accused of murder!

Rohtas (बिहार): रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के परानडीहरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला को लंबे समय से पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि लगातार घरेलू विवाद और मानसिक उत्पीड़न के चलते ही उसकी जान ली गई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

कार्रवाई की मांग, जांच जारी

मायके पक्ष ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मिथिलेश कुमार

यह भी पढ़ें – Bihar: जैन धर्मशाला में 4 पर्यटकों की सामूहिक आत्महत्या, धर्मशाला प्रबंधन की लापरवाही?