बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा आज से रोहतास जिले के तीनों अनुमंडलों में शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में शुरू हो गई है। इस वर्ष जिले में कुल 50 हजार 813 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिनमें 26 हजार 312 बालिकाएं और 24 हजार 501 बालक हैं। परीक्षा के लिए जिले में 69 केंद्र बनाए गए हैं।
Budget 2026: आपकी सेहत पर 6 बड़ा असर
कुल 50 हजार 813 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं
परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी। निर्धारित समय के बाद केंद्रों पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
कदाचार रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
Saharsa: अस्पताल में छेड़खानी का वीडियो वायरल, मचा बवाल
प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार
स्थान:- रोहतास (बिहार) सहारा समय


























