Knowledge Tips: दिल्ली का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही रहस्यमय भी. आज जिसे हम राजधानी के रूप में जानते हैं, वह असल में कई प्राचीन शहरों के ऊपर बसा हुआ है, लेकिन सवाल है दिल्ली का सबसे पहला शहर आखिर था कौन?
दिल्ली का पहला शहर: इंद्रप्रस्थ
इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के अनुसार, दिल्ली का सबसे पहला शहर इंद्रप्रस्थ माना जाता है, महाभारत काल में पांडवों द्वारा बसाया गया यह नगर आज के पुराना किला (Old Fort) और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित था.
कैसे हुआ पुष्टि का दावा?
पुरातत्व खुदाई में मिलीं प्राचीन बस्तियों के अवशेष, Painted Grey Ware संस्कृति के सबूत (जो महाभारत काल से जुड़ी मानी जाती है), ऐतिहासिक ग्रंथों में इंद्रप्रस्थ का वर्णन इन सबने इस शहर के अस्तित्व को मजबूत आधार दिया.
दिल्ली सिर्फ एक नहीं, 7–8 बार बसी है
इंद्रप्रस्थ के बाद दिल्ली कई रूपों में बसाई गई. लालकोट, किला राय पिथौरा, सिरी, तुगलकाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहानाबाद, नई दिल्ली, लेकिन पहला शहर हमेशा इंद्रप्रस्थ माना जाएगा.
क्यों हैरान करता है यह तथ्य?
क्योंकि दिल्ली को लोग सिर्फ मुगलों या सुल्तानों की देन मानते हैं, लेकिन इसकी जड़ें महाभारत युग तक जाती हैं, यानी हजारों साल पुरानी.
इसे भी पढ़े-कर्पूर गौरं’ मंत्र का Real अर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे


























