Advertisement

क्या आप जानते हैं अरबी का सही English नाम? बच्चे से लेकर बड़े तक सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन!

खाने-पीने की चीजों के नाम को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, ऐसी ही एक सब्जी है ‘अरबी’, जिसे भारत में लगभग हर घर में बनाया जाता है. चिप्स से लेकर सब्जी और फ्राई तक, लेकिन जब बात आती है इसके अंग्रेजी नाम की, तो बच्चे ही नहीं, बड़े भी अक्सर गलत जवाब दे देते हैं. सोशल मीडिया पर भी यह सवाल खूब वायरल होता रहता है कि आखिर अरबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं.

अरबी का सही अंग्रेजी नाम क्या है?
अरबी को English में “Taro Root” कहा जाता है, कई जगह इसे Colocasia, Eddoe, और Arum के नाम से भी जाना जाता है. भारत में इस्तेमाल होने वाली ‘अरबी’ का वैज्ञानिक नाम Colocasia esculenta है.

कन्फ्यूजन क्यों होता है?
दिक्कत तब बढ़ जाती है जब लोग इसे yam या sweet potato (शकरकंद) समझ लेते हैं, जबकि ये दोनों बिल्कुल अलग हैं. Sweet Potato (शकरकंद) = एक मीठी जड़, Taro Root (अरबी) = स्टार्च वाली, छोटे आकार की जड़ सब्जी, Yam = बड़े आकार की बिलकुल अलग प्रजाति, इसलिए यह कहना गलत है कि अरबी = Yam या Sweet Potato.

अरबी के फायदे भी कम नहीं
डॉक्टर्स के अनुसार, सीमित मात्रा में अरबी खाना फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन E, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है. यह पाचन बेहतर करता है और एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है.

कहां-कहां खाई जाती है?
अरबी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि एशिया, अफ्रीका और पॉलिनेशिया के कई देशों में भी खाई जाती है, हवाई में इसे Poi नाम के एक लोकप्रिय व्यंजन में भी इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़े-कॉमनवेल्थ Games से पहले क्या था इसका नाम? जानें सभी रोचक तथ्य!