बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की जीत के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उत्सव का माहौल रहा. पार्टी कार्यकर्ताओं को मखाना खीर बांटी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, जबकि सभी कार्यकर्ताओं ने भी इसे झूमकर लहराया.
Bihar Election : एनडीए की प्रचंड सफलता पर मोदी बोले- विकास और सामाजिक न्याय की जीत!
बिहार में NDA गठबंधन ने कुल 243 में से 202 सीटों पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया. महागठबंधन की ओर से केवल 34 सीटें आईं. सरकार बनाने के लिए बिहार में 122 सीटों की आवश्यकता होती है.
Bihar Election : तेजप्रताप का पोस्ट, ‘तेजस्वी फेलस्वी हो गया, NDA की एकता ने जिताया’!
NDA में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा. अन्य सहयोगी पार्टियों में LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं. अंततः, भाजपा ने 91, जेडीयू 83, LJP 19, और HAM+RLM मिलाकर 9 सीटें जीतीं.
Bihar Election : एनडीए ने रचा इतिहास – गोपालगंज के सभी 6 सीटों पर रचा शानदार जीत!
PM मोदी की यह बिहार जीत के बाद दिल्ली मुख्यालय की यात्रा इस साल की 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत के बाद की उनकी परंपरा का हिस्सा है. इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे.
यह आयोजन न केवल NDA की शक्ति और लोकप्रियता को दिखाता है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का भी प्रतीक है.

























