Advertisement

SummerDiet: हीटवेव से बचना है? गर्मी में जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड्स

summer superfoods

Summer Diet: देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें. जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें और डिहाइड्रेशन से बचाएं, आइए जानते हैं गर्मियों में खाए जाने वाले 10 सुपरफूड्स के बारे में.

SummerDrinks: लू से बचना है? ये देसी ड्रिंक जरूर ट्राय करें!

गर्मी में जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड्स

1. खीरा (Cucumber): खीरा पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट को ठंडक देता है.

2. तरबूज (Watermelon)- तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.

3. नारियल पानी (Coconut Water)- नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और तुरंत एनर्जी देता है.

4. आम (Mango)- आम में विटामिन्स भरपूर होते हैं, कच्चे आम का पना (आम पन्ना) लू से बचाने में बेहद कारगर माना जाता है.

5. छाछ (Buttermilk)- छाछ पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को ठंडा रखती है.

6. नींबू पानी (Lemon Water)- नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है.

7. हरी सब्जियां- पालक, लौकी, तोरई जैसी सब्जियां हल्की और पौष्टिक होती हैं, जो गर्मी में शरीर के लिए फायदेमंद हैं.

8. अंगूर (Grapes)- अंगूर शरीर को ठंडक देते हैं और पानी की कमी को पूरा करते हैं.

9. पुदीना (Mint)- पुदीना ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त करता है.

10. दही (Curd)- दही शरीर को ठंडा रखता है और गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

हीटवेव में क्या रखें ध्यान?
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें, हल्का और पौष्टिक भोजन करें, तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें.

ये भी पढ़े- DigestiveHealth: खाना खाने के बाद भारीपन खत्म! ये आसान तरीका जरूर ट्राय करें