Advertisement

SummerHealth: डिहाइड्रेशन से बचना है? ये आसान डाइट प्लान जरूर अपनाएं

summer hydration diet

Summer Hydration Diet: गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो चक्कर आना, कमजोरी और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं, ऐसे में सही डाइट अपनाकर आप खुद को डिहाइड्रेशन से आसानी से बचा सकते हैं.

HairFall: बालों का झड़ना रोकना है? ये 5 योगासन जरूर करें!

डिहाइड्रेशन क्यों होता है?
ज्यादा पसीना आना, कम पानी पीना, कैफीन और जंक फूड का ज्यादा सेवन, धूप में ज्यादा समय बिताना.

अपनाएं ये आसान डाइट प्लान

सुबह (Morning Routine)– उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, इसके बाद नींबू पानी या नारियल पानी लें, नाश्ते में फल जैसे तरबूज, पपीता या खीरा शामिल करें.

दोपहर (Lunch)- हल्का और पौष्टिक भोजन करें, दाल, हरी सब्जियां और रोटी/चावल लें, साथ में दही या छाछ जरूर शामिल करें.

शाम (Evening)– नारियल पानी, बेल का शरबत या ताजा जूस पिएं, भारी स्नैक्स की जगह फल या सलाद लें.

रात (Dinner)– हल्का खाना खाएं, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन न लें, सोने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं.

क्या जरूर खाएं?
खीरा, तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, छाछ और दही, नींबू पानी, पुदीना और हरी सब्जियां.

इन चीजों से करें परहेज
ज्यादा चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस, तला-भुना और मसालेदार खाना, ज्यादा नमक और शुगर.

ध्यान रखने वाली बातें
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं, धूप में निकलते समय पानी साथ रखें, ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें.

यह भी पढ़े- SummerDiet: हीटवेव से बचना है? गर्मी में जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड्स