Advertisement

StudyTips: किताब खोलते ही नींद क्यों आती है? जानिए

StudyTips

Study Tips: अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही हम पढ़ाई के लिए किताब खोलते हैं, अचानक नींद आने लगती है. कई छात्र इस समस्या से परेशान रहते हैं और समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं और अच्छी बात ये है कि इनके आसान समाधान भी मौजूद हैं.

AirportHistory: क्या आप जानते हैं? भारत का पहला एयरपोर्ट कहां बना था!

किताब खोलते ही नींद क्यों आती है?

दिमाग का बोर महसूस करना: अगर विषय में रुचि नहीं है, तो दिमाग उसे टालने की कोशिश करता है और आपको नींद आने लगती है.

नींद पूरी न होना: अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर आराम मांगता है और पढ़ाई के समय नींद हावी हो जाती है.

एक ही जगह बैठकर पढ़ना: लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने से शरीर सुस्त हो जाता है, जिससे नींद आने लगती है.

भारी खाना खाने के बाद पढ़ाई: खाने के बाद शरीर पाचन में ज्यादा ऊर्जा लगाता है, जिससे सुस्ती और नींद बढ़ती है.

पढ़ाई का गलत समय: हर व्यक्ति का एक “फोकस टाइम” होता है. अगर आप अपने एनर्जी लो टाइम में पढ़ते हैं, तो नींद आना स्वाभाविक है.

    नींद भगाने के आसान उपाय

    छोटे-छोटे ब्रेक लें: हर 25-30 मिनट पढ़ाई के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें, इससे दिमाग फ्रेश रहेगा.

    सही नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें, ताकि पढ़ते समय नींद न आए.

    पढ़ाई का माहौल बदलें: शांत और रोशनी वाली जगह पर पढ़ें, चाहें तो बीच-बीच में जगह बदल सकते हैं.

    हल्का खाना खाएं: पढ़ाई से पहले भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें.

    एक्टिव रहें: बीच-बीच में स्ट्रेचिंग या थोड़ी वॉक करें, इससे नींद दूर होगी.

    इन बातों का रखें ध्यान
    मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं, खुद को मोटिवेट रखें और लक्ष्य तय करें.

    ये भी पढ़े- KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? भारत का ये शहर कहलाता है ‘सैन फ्रांसिस्को’