CUET PG Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है.
वहीं सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं 6 से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं. परिणाम जारी होने के बाद छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे करें तुरंत रिजल्ट चेक
1. CUET PG 2026 की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
2. फिर इसके बाद सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. वहीं पे अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें, सबमिट पर क्लिक करें,
4. इसके बाद आपके स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लोडिंग बढ़ सकती है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है.
अगर वेबसाइट स्लो हैं तो थोड़ा समय इंतजार करें, इसके बाद बार-बार रिफ्रेश न करें, इसलिए अलग ब्राउजर या डिवाइस से कोशिश करें.
सीयूईटी पीजी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग कैसे होगी?
सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले अपनी रैंक और स्कोर देखें. वहीं CUET PG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर देंगे.
इसके बाद हर एक यूनिवर्सिटी अपनी अलग मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी करती है, इसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना का मौका मिलता है.
इसके बाद पसंदीदा यूनिवर्सिटी की कटऑफ चेक करें, फिर काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस की तैयारी शुरू करें.
इसे भी पढ़े-StudyTips: किताब खोलते ही नींद क्यों आती है? जानिए

























