Kitchen Vastu Tips: हिंदू धर्म में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, मान्यता है कि जहां भोजन बनता है, वहीं देवी मां अन्नपूर्णा का वास होता है. ऐसे में किचन से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है. छोटी-छोटी गलतियां भी घर की सुख-समृद्धि पर असर डाल सकती हैं.
http://AkshayaTritiya2026: भूलकर भी न करें ये गलती! अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी जी हो सकती हैं नाराज
रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां
गंदगी और बिखराव रखना- किचन में गंदगी या बर्तन इधर-उधर रखना अशुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं.
रात में जूठे बर्तन छोड़ना- रातभर जूठे बर्तन किचन में रखना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता, इससे घर में दरिद्रता आने की मान्यता है.
गैस स्टोव की गलत दिशा– वास्तु के अनुसार खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, गलत दिशा में किचन सेटअप होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं.
किचन में टूटे बर्तन रखना- टूटे-फूटे बर्तन या खराब सामान रखना नकारात्मकता को बढ़ावा देता है और शुभता कम करता है.
खाने का अनादर करना- भोजन की बर्बादी करना या उसका सम्मान न करना भी अशुभ माना जाता है, यह देवी अन्नपूर्णा के अपमान के समान माना जाता है.
क्या करें ताकि बनी रहे कृपा?
किचन को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें, रोजाना खाना बनाने से पहले भगवान का स्मरण करें, ताजे और शुद्ध भोजन का ही उपयोग करें, समय-समय पर किचन की सफाई और रख-रखाव करें, भोजन बनाने और खाने में सकारात्मक सोच रखें.
यह भी पढ़े- VaishakhAmavasya: 17 या 18 अप्रैल? आखिर कब है वैशाख अमावस्या, जानें


























