Buddha Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत पुण्यदायी मानी गई है, यह दिन धार्मिक रूप से बहुत खास माना जाता है. वहीं हिंदू परंपरा में लोग इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं.
बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक बहुत पवित्र त्योहार है, यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है. इसलिए वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल यह पावन पर्व कब मनाया जाएगा.
Ranveer singhका जीवन परिचय,करियर, फिल्में सफलता और निजी जीवन
बुद्ध पूर्णिमा कब है 2026
बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 को मनाई जाएगी, वैशाख पूर्णिमा के दिन लोग गंगा स्नान, दान, जप, तप, पूजा-पाठ करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल 2026 को रात 9:12 बजे से शुरू और 1 मई 2026 को रात 10:52 बजे तक रहेगा.

वहीं वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. इनका जन्म लुम्बिनी (नेपाल) में हुआ था, इसी कारण बुद्ध पूर्णिमा को “त्रिविध पुण्य दिवस” कहा जाता है. वे बौद्ध धर्म के संस्थापक हैं और गौतम बुद्ध के नाम से भी जाने जाते हैं.
क्यों खास है यह दिन?
गौतम बुद्ध भारत के एक आध्यात्मिक गुरु थे. मान्यता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण हुआ था. वहीं बुद्ध पूर्णिमा वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को आती है,

इसलिए इस दिन भगवान विष्णु ने अपना 9 वां अवतार बुद्ध के रूप में लिया था. वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई.
कैसे मनाया जाता है बुद्ध पूर्णिमा?
बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था.
बुद्ध पूर्णिमा पर्व हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लोग मनाते हैं, इस दिन देश-विदेश में श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.
वहीं बौद्ध विहारों और मंदिरों में प्रार्थना, इस दिन बौद्ध धर्म ग्रंथों का पाठ भी किया जाता है. इसके अलावा इस दिन लोग बौद्ध अनुयायी घरों में दीपक जलाते हैं और फूलों से घरों को सजाते हैं.
इसे भी पढ़े- Astrology Tips: सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा विधि करने का सही तरीका क्या है?
FAQs
बुद्ध पूर्णिमा 2026 कब है?
बुद्ध पूर्णिमा 2026 1 मई (शुक्रवार) को मनाई जाएगी, यह दिन वैशाख पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है.
बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है?
यह दिन गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है.
बुद्ध पूर्णिमा का क्या महत्व है?
इस दिन का महत्व शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश से जुड़ा है, जो गौतम बुद्ध ने दुनिया को दिया.
बुद्ध पूर्णिमा कैसे मनाई जाती है?
इस दिन लोग मंदिरों में पूजा करते हैं, बुद्ध के उपदेश पढ़ते हैं, ध्यान करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं.
बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए?
इस दिन ध्यान, प्रार्थना, दान और अच्छे कर्म करने चाहिए तथा हिंसा और नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए.


























