Advertisement

EyeCare: आंखों की रोशनी धुंधली क्यों हो जाती है?

Image depicting blurred vision, eye strain and vision problems due to screen time

Eye Care: आंखों में धुंधलापन महसूस होना आजकल एक आम परेशानी बन गई है, लेकिन इसे हल्के में लेना सही नहीं है. वहीं आजकल स्क्रीन टाइम बढ़ने, गलत लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कई लोगों को आंखों से धुंधला दिखाई देने (Blurred Vision) की शिकायत होने लगी है. इसे हल्के में लेना सही नहीं है, क्योंकि कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

HealthTips: हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट, जानिए कौन ज्यादा खतरनाक है

धुंधली नजर क्या है?
जब आंखों का फोकस सही तरीके से नहीं बन पाता या आंखों की सतह पर कोई समस्या होती है, तब चीजें धुंधली दिखने लगती हैं. कई बार यह अस्थायी होती है, जैसे ज्यादा देर मोबाइल देखने से, लेकिन कभी-कभी यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकती है.

आंखों की रोशनी धुंधली होने के कारण

आंखों पर ज्यादा जोर (Eye Strain)– लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे धुंधलापन आ सकता है.

चश्मे का नंबर बदलना- अगर आपका चश्मा पुराना हो गया है या नंबर बदल गया है, तो चीजें धुंधली दिखने लगती हैं.

सूखी आंखें (Dry Eyes)- आंखों में नमी की कमी होने पर भी विजन ब्लर हो सकता है.

बढ़ती उम्र- उम्र बढ़ने के साथ आंखों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे नजर पर असर पड़ता है.

स्वास्थ्य समस्याएं- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन जैसी समस्याएं भी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती हैं।

    किन लक्षणों पर ध्यान दें?
    बार-बार धुंधला दिखना, सिरदर्द और आंखों में दर्द, पढ़ने में कठिनाई, आंखों में जलन या सूखापन.

    क्या करें जब धुंधला दिखे?
    स्क्रीन टाइम कम करें, आंखों को नियमित आराम दें, साफ और ठंडे पानी से आंखें धोएं, संतुलित आहार लें (हरी सब्जियां, फल), जरूरत पड़े तो आंखों के डॉक्टर से जांच कराएं.

    कब डॉक्टर के पास जाएं?
    अगर अचानक नजर बहुत ज्यादा धुंधली हो जाए, दर्द हो या बार-बार समस्या हो रही हो, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना जरूरी है.

    यह भी पढ़े-SummerDrink: गर्मियों में छाछ क्यों है जरूरी? डॉक्टर भी देते हैं ये सलाह!