Advertisement

Mulank 7: आज का दिन बनेगा खास या देगा झटका? जानें मूलांक 7 का हाल

आज का दिन कैसा रहेगा 7

Numerology number 7 today: अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं, जो व्यक्ति को रहस्यमयी, आध्यात्मिक और गहराई से सोचने वाला बनाते हैं, आइए जानते हैं आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहने वाला है.

http://VaruthiniEkadashi2026: वरुथिनी एकादशी पर आज ऐसे करें पूजा, बदल जाएगी किस्मत!

आज का दिन कैसा रहेगा मूलांक 7 वालों के लिए

करियर और व्यवसाय– आज का दिन कामकाज के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, ऑफिस में अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं, व्यापारियों को किसी बड़े निर्णय से पहले सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है.

आर्थिक स्थिति– आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की जरूरत है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

प्रेम और रिश्ते– रिश्तों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी या पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से सब सुलझ जाएगा, परिवार का सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य और मनोदशा- मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें, ध्यान और योग से लाभ मिलेगा, पर्याप्त आराम लेना भी जरूरी है.

ये भी पढ़े- http://VaruthiniEkadashi2026: वरुथिनी एकादशी व्रत में ये 5 चीजें खा लीं तो भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज!