World Malaria Day 2026: हर साल विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को यानी आज मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना है. यह एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों के जरिए फैलती है और इस बीमारी का समय पर इलाज न होना ये खतरनाक हो सकता है.
इसकी स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के सदस्य देशों द्वारा 2007 की विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान की गई थी. आइए जानते है इस आर्टिकल में क्या हर बुखार मलेरिया होता है?
Morning Walk: गर्मियों में खाली पेट मॉर्निंग वॉक सही या गलत? एक्सपर्ट की राय
क्या हर बुखार मलेरिया होता है?
हर बुखार मलेरिया नहीं होता है. बुखार कई कारणों से हो सकता है जैसे कि वायरल इंफेक्शन, टाइफाइड, डेंगू या सामान्य सर्दी-जुकाम.

मलेरिया एक परजीवी के कारण होने वाली बीमारी है, यह परजीवी संक्रमित मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है. वहीं मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को आमतौर पर तेज बुखार और कंपकंपी के साथ बहुत अधिक अस्वस्थता महसूस होती है.
World Malaria Day 2026 की थीम
साल 2026 के लिए विश्व मलेरिया दिवस की थीम है “Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must.” इस थीम का मतलब है कि मलेरिया को खत्म करने का मजबूत इरादा. अब हमारे पास इलाज, दवाइयाँ और रोकथाम के तरीके मौजूद हैं, इसलिए अब इसे खत्म करना हमारी जिम्मेदारी बन गई है.
मलेरिया के खास लक्षण क्या हैं?
मलेरिया के लक्षण अक्सर बुखार से शुरू होते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान ना देने पर यह गंभीर हो सकते हैं. मलेरिया के कुछ लक्षण सामान्य बुखार से अलग होते हैं.
तेज बुखार का अचानक आना, ठंड लगना और कंपकंपी, पसीना आना, सिरदर्द और शरीर में दर्द. अगर ये लक्षण बार-बार दिखें, तो तुरंत जांच करवाएं.
क्यों जरूरी है सही पहचान?
हर बुखार को मलेरिया समझकर दवा लेना खतरनाक हो सकता है, इससे बीमारी की सही पहचान नहीं हो पाती और इलाज में देरी हो सकती है. डॉक्टर की सलाह जरूर लें और ब्लड टेस्ट भी कराएं.
कैसे करें बचाव?
मलेरिया मुख्य रूप से उन जगहों पर ज्यादा फैलता है, जहां गंदा पानी जमा रहता है और मच्छरों की संख्या अधिक होती है. मलेरिया से बचाव के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए.
1. मच्छरों से बचाव के लिए हमें मच्छरदानी, क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए.
2. इसके बाद मच्छरों से बचाव के लिए हमें आसपास पानी जमा न होने दें.
3. इसके अलावा फूल कपड़े पहनें.
4. साफ-सफाई का ध्यान रखें.

जागरूकता ही बचाव है
World Malaria Day का संदेश साफ है जागरूक रहें और सही जानकारी अपनाएं. हर बुखार को हल्के में न लें लेकिन बिना जांच के उसे मलेरिया मान लेना भी सही नहीं.
ये भी पढ़े- Low BP: लो ब्लड प्रेशर से बचने के आसान उपाय, आज से ही अपनाएं
FAQs
1. क्या हर बुखार मलेरिया होता है?
नहीं, हर बुखार Malaria नहीं होता बुखार वायरल, डेंगू, टाइफाइड या अन्य संक्रमणों के कारण भी हो सकता है.
2. मलेरिया कैसे फैलता है?
मलेरिया संक्रमित मादा Anopheles mosquito के काटने से फैलता है, जो शरीर में परजीवी पहुंचाती है.
3. मलेरिया के मुख्य लक्षण क्या हैं?
तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, पसीना आना, सिरदर्द और कमजोरी इसके मुख्य लक्षण हैं.
4. मलेरिया की पुष्टि कैसे होती है?
मलेरिया की पुष्टि ब्लड टेस्ट से होती है, बिना जांच के दवा लेना सही नहीं माना जाता.
5. मलेरिया से बचाव कैसे करें?
मच्छरों से बचाव करें, पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें और साफ-सफाई बनाए रखें.
























