Summer Heart Health Tips: देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण लोगों की सेहत पर गंभीर असर देखने को मिल रहा है. खासतौर पर दिल के मरीजों के लिए यह मौसम ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.
डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी शरीर ही नहीं बल्कि दिल पर भी सीधा असर डालती है दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहन का कहना है कि हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान बढ़ने से दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.
LiverCare: लिवर को मजबूत बनाना है? ये 5 चीजें जरूर अपनाएं!
हीटवेव का दिल पर क्या असर पड़ता है?
तेज गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस दौरान दिल की धड़कन तेज हो जाती है, ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) बढ़ जाती है, इन कारणों से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.
डिहाइड्रेशन है बड़ा कारण
डॉक्टरों के मुताबिक, हीटवेव के दौरान शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, इससे खून गाढ़ा हो सकता है और दिल को उसे पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
बुजुर्ग और बच्चे, दिल के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से पीड़ित लोग, जो लोग लंबे समय तक धूप में काम करते हैं.
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
सीने में दर्द या दबाव, तेज धड़कन, चक्कर आना, अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ.
कैसे करें बचाव?
दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर में, हल्का और पौष्टिक भोजन करें, ज्यादा कैफीन और जंक फूड से दूरी बनाएं, बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें.
ये भी पढ़े- SocialMedia: क्या सोशल मीडिया बना रहा है आपको बीमार?

























