Liver Disease Symptoms Women: हर साल 19 अप्रैल यानी आज विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है इस मौके पर लिवर से जुड़ी बीमारियों और उनके लक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों में लिवर की बीमारियों के लक्षण कई बार अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं, जिससे समय पर पहचान करना मुश्किल हो जाता है.
AsthmaAttack: अस्थमा अटैक से बचना है? आज से शुरू करें ये 5 योग अभ्यास
महिलाओं में लक्षण अलग क्यों होते हैं?
हार्मोनल बदलाव का असर- महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन लिवर के काम करने के तरीके को प्रभावित करते हैं, यही कारण है कि लिवर की समस्या होने पर महिलाओं में अलग तरह के संकेत दिख सकते हैं.
मेटाबॉलिज्म में अंतर- महिलाओं का मेटाबॉलिज्म पुरुषों से अलग होता है, जिससे दवाइयों और टॉक्सिन्स का असर लिवर पर अलग तरह से पड़ता है.
इम्यून सिस्टम की भूमिका- महिलाओं में ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है, जो लिवर को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे कि Autoimmune Hepatitis.
महिलाओं में लिवर खराब होने के संकेत
लगातार थकान और कमजोरी, त्वचा पर खुजली या रैशेज, पेट में सूजन या दर्द, भूख में कमी, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया).
क्यों हो जाती है देर से पहचान?
महिलाएं अक्सर इन लक्षणों को सामान्य थकान या हार्मोनल बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, यही वजह है कि लिवर की बीमारी का पता देर से चलता है.
कैसे रखें लिवर को स्वस्थ?
संतुलित और पौष्टिक आहार लें, शराब और जंक फूड से दूरी बनाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं, एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें.
इसे भी पढ़े-WorldLiverDay: रोज ये 3 चीजें खा रहे हैं? लिवर हो सकता है खराब!
























