Social Media Side Effects: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग घंटों मोबाइल स्क्रीन पर बिताते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका आपकी सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?
LiverCare: लिवर को मजबूत बनाना है? ये 5 चीजें जरूर अपनाएं!
कैसे बिगड़ रही है सेहत?
लगातार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है, एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा स्क्रीन टाइम तनाव, चिंता और नींद की समस्याओं को बढ़ा सकता है.
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
सोशल मीडिया पर दूसरों की “परफेक्ट लाइफ” देखकर लोग खुद को कमतर समझने लगते हैं. इससे एंग्जायटी, डिप्रेशन और लो सेल्फ-एस्टीम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासकर युवाओं में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है.
खाने की आदतों पर असर
फिटनेस और डाइट ट्रेंड्स को देखकर कई लोग अनहेल्दी तरीके अपनाने लगते हैं, इससे ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
नींद पर बुरा असर
रात में मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नींद को प्रभावित करता है, इससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और थकान बनी रहती है.
कैसे करें बचाव?
सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें, सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं, रियल लाइफ एक्टिविटी में समय बिताएं
पॉजिटिव कंटेंट देखें, अगर आप भी लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करें.
ये भी पढ़े-Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल हाई है? तुरंत खाना बंद करें ये 5 चीजें!























