Cholesterol Control Tips: आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) तेजी से बढ़ रहा है. यह समस्या दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है, ऐसे में समय रहते अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं, तो कुछ चीजों से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
http://Health & Wellness Weakness: दिनभर सुस्ती रहती है? इस विटामिन की हो सकती है कमी
तुरंत बंद करें ये 5 चीजें
तला-भुना खाना- पकौड़े, समोसे, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें ट्रांस फैट से भरपूर होती हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं.
फास्ट फूड और जंक फूड- बर्गर, पिज्जा और प्रोसेस्ड स्नैक्स में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जो दिल के लिए नुकसानदायक है.
ज्यादा मीठा (शुगर)- अधिक मात्रा में मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स और शुगर युक्त चीजें कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं.
रेड मीट- रेड मीट में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जिससे LDL बढ़ने का खतरा रहता है.
फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स- मक्खन, क्रीम, चीज और फुल क्रीम दूध का ज्यादा सेवन भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है.
क्या करें?
डाइट में फल, सब्जियां और फाइबर शामिल करें, रोजाना एक्सरसाइज करें, ज्यादा तेल और नमक से बचें, नियमित हेल्थ चेकअप कराएं, अगर आप समय रहते अपनी आदतों में बदलाव कर लेते हैं, तो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना आसान हो जाता है.
इसे भी पढ़े- LiverCare: लिवर को मजबूत बनाना है? ये 5 चीजें जरूर अपनाएं!
























