Heat Stroke Symptoms: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लेकिन इसके साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं का खतरा भी बढ़ गया है. वहीं गर्मी का मौसम जितना खूबसूरत होता है, उतनी ही अधिक धूप से लू लग सकती है.
गर्मियों में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और वे लोग जो लंबे समय तक धूप में काम करते हैं, इस समस्या की चपेट में जल्दी आ सकते हैं.धूप में निकलना जरूरी है लेकिन ज्यादा देर रहने से त्वचा जल सकती है।
OnionBenefits: गर्मियों में क्यों जरूरी है प्याज? जानिए इसके फायदे
लू लगने के लक्षण क्या हैं?
लू लगना यानी हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) एक ऐसी स्थिति जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.
इसके लक्षणों में चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी होना, दिल की धड़कन तेज़ होना, त्वचा का लाल और गर्म हो जाना, पसीना आना बंद हो जाना.
अगर किसी में ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

क्यों आते हैं चक्कर?
चक्कर आना एक आम समस्या है, गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और पसीने के जरिए पानी व जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है.
इसके अलावा ब्लड प्रेशर गिर सकता है, जिसके कारण चक्कर आना शुरू हो जाते हैं.

कैसे करें बचाव?
लू से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय, दिनभर में भरपूर पानी पिएं, इसके अलावा हल्का और तरल पदार्थों वाला भोजन करें. ORS, साथ-साथ नींबू पानी, छाछ जैसे पेय लें.
कब लें डॉक्टर की सलाह?
अगर चक्कर के साथ बेहोशी, तेज बुखार या उल्टी जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, यह गंभीर हीट स्ट्रोक का संकेत हो सकता है.
यह भी पढ़े- PeriodsHealth: पीरियड्स में बार-बार होती है कमजोरी? ये आसान उपाय अपनाएं
FAQS
1. गर्मियों में बार-बार चक्कर क्यों आते हैं?
तेज गर्मी में शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है, साथ-साथ ब्लड प्रेशर गिरता है और चक्कर आने लगते हैं.
2. क्या चक्कर आना लू का संकेत हो सकता है?
हां, बार-बार चक्कर आना लू (हीट स्ट्रोक) का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
3. लू लगने के अन्य लक्षण क्या हैं?
तेज सिरदर्द, कमजोरी, अत्यधिक प्यास, उल्टी साथ-साथ शरीर का ज्यादा गर्म होना इसके आम संकेत हैं.
4. चक्कर आने पर तुरंत क्या करना चाहिए?
तुरंत ठंडी जगह पर जाएं, पानी या ORS पिएं और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें।
5. कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है?
अगर चक्कर के साथ बेहोशी साथ ही तेज बुखार या लगातार उल्टी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

























