Causes of lethargy throughout the day: अगर आप बिना ज्यादा काम किए भी दिनभर थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. डॉक्टर वी.के. मिश्रा के मुताबिक, यह समस्या शरीर में जरूरी पोषक तत्वों, खासकर विटामिन B12 की कमी के कारण हो सकती है.
Samrat Chaudhary बिहार के CM के तौर पर 15 अप्रैल को शपथ लेंगे!
क्यों जरूरी है विटामिन B12?
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करता है, इसकी कमी होने पर शरीर में ऊर्जा का स्तर गिर जाता है, जिससे हमेशा थकान महसूस होती है.
B12 की कमी के लक्षण
हर समय थकान और कमजोरी, चक्कर आना या सिर भारी रहना, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत, हाथ-पैरों में झनझनाहट.
किन लोगों में ज्यादा खतरा?
शाकाहारी लोग (क्योंकि B12 मुख्य रूप से नॉन-वेज में पाया जाता है) बुजुर्ग जिनकी डाइट संतुलित नहीं होती.
कैसे पूरी करें कमी?
दूध, दही और पनीर का सेवन, अंडा, मछली और मीट, डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स
क्या करें अगर लक्षण दिखें?
अगर लंबे समय तक थकान बनी रहती है, तो ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है, सही समय पर इलाज और सही खानपान से इस समस्या को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़े- HeartCare: दिल को रखना है मजबूत? बुजुर्ग आज से अपनाएं ये 10 आदतें!


























