World Liver Day 2026: हर साल वर्ल्ड लिवर डे के मौके पर लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान की आदतें हमारे लिवर पर बुरा असर डाल रही हैं. कई बार हम रोजमर्रा में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं और हमें पता भी नहीं चलता.
इलेक्टेड सीएम को हटाकर सेलेक्टेड सीएम बनाया गया-तेजस्वी यादव
रोज खा रहे हैं ये 3 चीजें?
ज्यादा तला-भुना और जंक फूड- बर्गर, पिज्जा, समोसा और पैकेज्ड स्नैक्स में मौजूद ट्रांस फैट और ऑयल लिवर में फैट जमा कर देते हैं, जिससे Fatty Liver का खतरा बढ़ जाता है.
शुगर और मीठे पेय पदार्थ- सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और ज्यादा चीनी का सेवन लिवर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है.
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड– चिप्स, बिस्किट और इंस्टेंट फूड में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स लिवर को धीरे-धीरे डैमेज करते हैं.
लिवर खराब होने के संकेत
लगातार थकान महसूस होना, भूख कम लगना, पेट में सूजन या दर्द, त्वचा और आंखों में पीलापन.
कैसे रखें लिवर को हेल्दी?
हरी सब्जियां और फल अधिक खाएं, रोजाना पर्याप्त पानी पिएं, शराब और जंक फूड से दूरी बनाएं, नियमित एक्सरसाइज करें.
यह भी पढ़े- HydrationFoodsSummer: डिहाइड्रेशन से बचना है? खीरा या ककड़ी कौन ज्यादा असरदार
























