Summer Morning Walk: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, लू और पसीने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है ऐसे में सुबह वॉक करने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.
वहीं फिट रहने के लिए माॅर्निंग वाॅक को सबसे अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल मॉर्निंग वॉक सही या गलत? आखिर जानिए एक्सपर्ट की राय
OnionBenefits: गर्मियों में क्यों जरूरी है प्याज? जानिए इसके फायदे
एक्सपर्ट की राय
डॅाक्टर हर्षिता कौर के अनुसार, गर्मियों में खाली पेट मॉर्निंग वॉक करना कुछ लोगों के लिए ठीक हो सकता है लेकिन सभी के लिए नहीं.
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है और हाल-फिलहाल में डिहाइड्रेशन नहीं हुआ है इसलिए आप खाली पेट वॉक कर सकते हैं.
सुबह वॉक करने के फायदे
गर्मियों में सही समय पर वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि सबहु के समय मौसम थोड़ा ठंडा होता है.

1. पाचन तंत्र होता है बेहतर- रोज वॉक करने से डाइजेशन सुधरता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं.
2. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है- सुबह वॉक करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है. इसलिए भी सुबह वॉक करने की सलाह दी जाती है.
3. वजन घटाने में सहायक- सुबह वॉक करने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है.
4. मानसिक शांति और तनाव में कमी- सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से मन शांत रहता है और तनाव कम होता है.
सुबह मॉर्निंग वॉक कितनी देर तक करनी चाहिए?
डॉ. नम्रिता सिंह के अनुसार, सुबह की वॉकिंग कितनी देर करनी चाहिए यह आपकी उम्र, फिटनेस और लक्ष्य पर निर्भर करता है,
वहीं ज्यादातर लोगों के लिए 20 से 30 मिनट की हल्की या सामान्य गति से वॉक एक अच्छी शुरुआत होती है.
इसके बाद गर्मियों में वॉक करने का सही समय सुबह या शाम है जैसे सुबह 5:30 से 7:30 के बीच या शाम को 6:30 के बाद.

किसे खास सावधानी रखनी चाहिए?
जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें सुबह खाली पेट सैर करने से बचना चाहिए ऐसा करने से ब्लड शुगर अचानक से कम हो सकता है.
जिससे चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए बेहतर है कि सुबह वॉक पर जाने से पहले थोड़ा हल्का और पौष्टिक कुछ खा लें.
निष्कर्ष
गर्मियों में खाली पेट मॉर्निंग वॉक कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं है. दरअसल ज्यादा गर्मी में बिना कुछ खाए वॉक करने से कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है
इसलिए बेहतर है कि वॉक से पहले पानी पिएं हल्का स्नैक लें और अपने शरीर की जरूरत के अनुसार ही रूटीन अपनाएं.
यह भी पढ़े- Heat Stroke: बार-बार चक्कर आना? हो सकता है लू का संकेत
FAQS
1. क्या गर्मियों में खाली पेट मॉर्निंग वॉक करना सही है?
यह हर किसी के लिए सही नहीं है कुछ लोगों को फायदा होता है.
लेकिन कई लोगों को कमजोरी या चक्कर आ सकते हैं.
2. खाली पेट वॉक करने के फायदे क्या हैं?
इससे फैट बर्निंग तेज हो सकती है, मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और शरीर हल्का महसूस करता है.
3. गर्मियों में खाली पेट वॉक के क्या नुकसान हो सकते हैं?
डिहाइड्रेशन, चक्कर, कमजोरी और ब्लड शुगर लेवल गिरने का खतरा बढ़ सकता है.
4. वॉक पर जाने से पहले क्या करना चाहिए?
एक गिलास पानी पिएं और जरूरत हो तो हल्का स्नैक जैसे फल या ड्राई फ्रूट लें.
5. किन लोगों को खाली पेट वॉक से बचना चाहिए?
डायबिटीज, लो BP के मरीज, बुजुर्ग और जिन्हें जल्दी चक्कर आते हैं, उन्हें सावधानी रखनी चाहिए.























