NEET UG 2026 Fee Refund : अगर आपने NEET UG 2026 की परीक्षा दी थी |
और अभी तक फीस रिफंड के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है |
तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को एक और मौका देते हुए
बैंक डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है.|पहले यह प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 तक पूरी करनी थी|
लेकिन अब उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट या कन्फर्म कर सकते हैं|
एनटीए के मुताबिक अभी भी कई छात्रों ने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट नहीं की है.
इसी वजह से डेडलाइन बढ़ाई गई है जिससे सभी योग्य छात्रों को फीस का रिफंड मिल सके |
ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है|
उन्हें तय समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बैंक डिटेल्स जरूर अपडेट कर देनी चाहिए|
एनटीए फीस रिफंड क्यों कर रहा है?
एनटीए ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया था|
इसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई|
इसी वजह से 3 मई की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा फीस वापस करने का फैसला लिया गया|
फीस रिफंड पाने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना सही और एक्टिव बैंक अकाउंट आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी है|
इसी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए एनटीए ने बैंक डिटेल अपडेट करने की सुविधा शुरू की थी|
अब तक कितने छात्रों ने बैंक डिटेल अपडेट की?
एनटीए के मुताबिक, अब तक 10,28,223 उम्मीदवार अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म कर चुके हैं.
इन छात्रों के फीस रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. हालांकि, यह संख्या अभी कुल उम्मीदवारों की तुलना में काफी कम है.
करीब 22 लाख छात्रों ने 3 मई की परीक्षा दी थी. ऐसे में अब भी लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने अपनी बैंक जानकारी अपडेट नहीं की है.
यही वजह है कि एजेंसी ने लास्ट बार डेडलाइन बढ़ाकर 14 जुलाई 2026 कर दी है.
NEET UG 2026 फीस रिफंड के लिए कैसे करें बैंक डिटेल अपडेट?
1. फीस रिफंड पाने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG 2026 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके साइन इन करें.
4. इसके बाद टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
5. अब Bank Account Details Confirmation/Updation वाले ऑप्शन पर जाएं.
6. यहां अपना बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, IFSC कोड और खाताधारक का नाम ध्यान से भरें या पहले से दर्ज जानकारी को जांच कर सही करें.
7.उम्मीदवार चाहें तो कैंसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें.
बैंक डिटेल भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
एनटीए ने उम्मीदवारों से बैंक जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है|
जानकारी भरने से पहले यह जरूर जांच लें कि खाताधारक का नाम बैंक रिकॉर्ड के अनुसार हो|
बैंक अकाउंट नंबर सही दर्ज किया गया हो. इसके अलावा IFSC कोड में कोई गलती न हो. साथ ही बैंक का नाम सही लिखा गया हो|
वहीं बैंक अकाउंट एक्टिव हो और ऑनलाइन पैसे प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो सभी जानकारी की स्पेलिंग सही हो|
अगर बैंक डिटेल गलत या अधूरी होगी, तो फीस रिफंड मिलने में देरी हो सकती है या रिफंड असफल भी हो सकता है.|
बैंक डिटेल अपडेट करने के बाद कब मिलेगा रिफंड?
एनटीए के मुताबिक सही तरह से बैंक जानकारी अपडेट और वेरिफिकेशन होने के बाद |
उम्मीदवारों के बैंक खाते में करीब एक हफ्ते से 15 दिन के अंदर फीस रिफंड भेजा जा सकता है|
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि लास्ट डेट का इंतजार करने की जगह जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर दें|

























