Advertisement

InternationalNursesDay: 12वीं के बाद नर्सिंग में करियर! जाने

12वीं के बाद नर्सिंग में करियर से जुड़ी जानकारी, इंटरनेशनल नर्सिंग डे 2026 स्पेशल

Nursing Career after 12th: हर साल 12 मई को दुनियाभर में इंटरनेशनल नर्सिंग डे मनाया जाता है, यह दिन मरीजों की सेवा करने वाली नर्सों के सम्मान में मनाया जाता है.

अस्पतालों में नर्सों की भूमिका बहुत अहम होती है, वहीं मरीजों की देखभाल से लेकर इलाज में डॉक्टरों की मदद तक, नर्सें हर जिम्मेदारी निभाती हैं.

आज के समय में नर्सिंग सिर्फ सेवा का काम नहीं, बल्कि एक शानदार करियर ऑप्शन भी बन चुका है. खासकर 12वीं के बाद मेडिकल फील्ड में जाना चाहने वाले छात्रों के लिए नर्सिंग एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल नर्सिंग डे?

इंटरनेशनल नर्सिंग डे आधुनिक नर्सिंग की शुरुआत करने वाली Florence Nightingale की जयंती पर मनाया जाता है, उन्हें “लेडी विद द लैंप” भी कहा जाता है.

उन्होंने मरीजों की सेवा और नर्सिंग क्षेत्र को नई पहचान दी थी. इस दिन नर्सों के योगदान को याद किया जाता है और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्व को बताया जाता है.

12वीं के बाद कैसे बनाएं नर्सिंग में करियर?

अगर कोई छात्र 12वीं के बाद मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है, तो नर्सिंग एक बेहतरीन रास्ता हो सकता है.

12वीं के बाद कैसे बनाएं नर्सिंग में करियर?

इसके लिए छात्र साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी होता है. कई कोर्स ऐसे भी हैं जिनमें अन्य स्ट्रीम के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.

नर्सिंग के प्रमुख कोर्स

ANM (Auxiliary Nursing Midwifery)

यह 2 साल का कोर्स होता है, इसमें बेसिक हेल्थ और मरीजों की देखभाल सिखाई जाती है.

GNM (General Nursing and Midwifery)

यह करीब 3 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है, इसमें अस्पतालों में काम करने की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है.

B.Sc Nursing

आज के समय में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय नर्सिंग कोर्स माना जाता है.

B.Sc Nursing में एडमिशन के लिए AIIMS Nursing, JIPMER Nursing, NEET UG और CUET जैसे एग्जाम महत्वपूर्ण माने

जाते हैं. कई राज्यों में अलग से नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट भी कराए जाते हैं.

कितनी मिलती है सैलरी?

शुरुआत में नर्सों को लगभग 20 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती जाती है. विदेशों में काम करने वाली नर्सों को लाखों रुपये तक वेतन मिलता है.

FAQs

Q1. इंटरनेशनल नर्सिंग डे कब मनाया जाता है?
हर साल 12 मई को इंटरनेशनल नर्सिंग डे मनाया जाता है.

Q2. इंटरनेशनल नर्सिंग डे किसकी जयंती पर मनाया जाता है?
यह दिन Florence Nightingale की जयंती पर मनाया जाता है.

Q3.12वीं के बाद कौन-कौन से नर्सिंग कोर्स किए जा सकते हैं?
ANM, GNM और B.Sc Nursing जैसे कोर्स किए जा सकते हैं.

Q4. नर्सिंग कोर्स करने के बाद नौकरी कहां मिल सकती है?
सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक और हेल्थ सेंटर में नौकरी मिल सकती है.

Q5. नर्सिंग में शुरुआत में कितनी सैलरी मिल सकती है?
शुरुआत में लगभग 20 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है.

यह भी पढ़े- CBSE Class 12 Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट? ऐसे करें चेक, पासिंग मार्क्स और Digi Locker की पूरी जानकारी