Advertisement

Heat Stroke Symptoms: लू लगने पर शरीर में क्या-क्या होता है?

तेज धूप में परेशान व्यक्ति, सिर पकड़कर बैठा हुआ, लू लगने के लक्षण जैसे चक्कर और कमजोरी दिखाते हुए

Heat Stroke Symptoms: देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ता जा रहा है ऐसे में कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. वहीं बढ़ते तापमान के कारण लू लगने की आशंका बनी हुई है

लेकिन जब शरीर लंबे समय तक ज्यादा गर्मी के संपर्क में रहता है, तो लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में और ज्यादा तेज गर्मी पड़ सकती है,

इस तेज गर्मी से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है.ऐसे में समय रहते सावधानी बरतना बहुत जरूरी है,

चलिए आपको बताते हैं कि इस आर्टिकल में लू लगने पर शरीर में क्या-क्या होता है?

Buddha Purnima 2026: इस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा

लू लगने के कारण

ये गर्म हवाएं जब आपके शरीर के संपर्क में आती हैं तो शरीर का तापमान बढ़ा देती हैं
ज्यादा देर तक धूप में काम करना और शरीर में पानी की कमी होना लू लगने के प्रमुख कारण हैं,

बच्चे और बूढ़े लोग लू की चपेट में जल्दी आ जाते हैं.

इसलिए इन दिनों दोपहर के समय बाहर न निकलें बहुत तेज गर्म हवाएं चलती रहती हैं, इन गर्म हवाओं को ही लू कहते हैं.

शरीर में क्या होता है?

लू लगने पर शरीर का तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है, इससे पसीना आना बंद हो जाता है. इसके लक्षणों में चक्कर आना, बेहोशी, धुंधली दिखाई देना और उल्टी जैसे हो सकते है.

शरीर में क्या होता है?

मुख्य लक्षण जाने

• तेज सिरदर्द, चक्कर और सांस लेने में तकलीफ

• कमजोर इम्युनिटी में बेहोशी का खतरा

• अचानक तेज बुखार आना

• शरीर गर्म लेकिन पसीना न आना

• उल्टी से सोडियम-पोटैशियम असंतुलन

लू लगने पर क्या करें

लू लगने पर लोगों को तुरंत छायादार जगह या ठंडी जगह पर लिटायें, इसके बाद शरीर को ठंडा रखने के लिए शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं. वहीं घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और कूलर या एसी चालू कर दें.

डॉक्टरों की चेतावनी

डॅा नामृता श्रीवास्तव के अनुसार, लू को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. क्योंकि लू जानलेवा हो सकती है,

इसलिए इलाज के लिए हर मिनट बहुत जरूरी होता है.
अगर तुरंत उपचार न मिले तो यह दिमाग, दिल और किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है,

वहीं शरीर में खून और ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है, जिसे हाइपोवोलेमिक शॉक कहते हैं.

कैसे बचें लू से?
• लू से बचने के लिए हमें दोपहर में न निकलें खासकर 12 से 4 बजे के बीच.
• वहीं हल्के और ढीले व सूती कपड़े पहनें .

• बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें.
• हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो.

यह भी पढ़े- CBSE Class 12 Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट? ऐसे करें चेक, पासिंग मार्क्स और Digi Locker की पूरी जानकारी

निष्कर्ष


• लू लगने पर शरीर में क्या-क्या होता है शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है

• शरीर का कूलिंग सिस्टम सही से काम करना बंद कर देता है.इससे डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी, तेज सिरदर्द, भ्रम और बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है.

FAQs-

Q1. लू लगने पर शरीर में सबसे पहले क्या होता है?

शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है 40°C या उससे ज्यादा,

जिससे शरीर का कूलिंग सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता.

Q2. लू लगने पर दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

व्यक्ति को चक्कर, कन्फ्यूजन, सिर दर्द और कभी-कभी बेहोशी तक हो सकती है, क्योंकि दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती.

Q3. क्या लू लगने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है?

हां, तेज पसीने के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है,

जिससे कमजोरी और थकान बढ़ती है.

Q4. लू का दिल और ब्लड प्रेशर पर क्या असर होता है?

ब्लड प्रेशर गिर सकता है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे गंभीर स्थिति बन सकती है.

Q5. लू लगने पर त्वचा और शरीर के बाहरी लक्षण क्या होते हैं?

त्वचा गर्म, लाल और सूखी हो सकती है, साथ ही उल्टी, चक्कर और तेज बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं.