Low Blood Pressure: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. Blood pressure का सामान्य रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन ये गंभीर बीमारियों में से एक है.
वहीं ज्यादातर लोगों को हाई बीपी को लेकर चिंतित होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लो ब्लड प्रेशर (Low BP या Hypotension) भी सेहत के लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है.
आइए जानते हैं कि लो ब्लड प्रेशर से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है.
Raghav Chadha joins BJP: Kejariwal को छोड़ BJP में AAP के 7 सांसद
लो ब्लड प्रेशर क्या होता है?
जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाता है, तो उसे Hypotension या लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है. इसका मतलब होता है कि शरीर के महत्वपूर्ण अंगों (जैसे मस्तिष्क, दिल और किडनी) तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पा रहा है.
सामान्य बीपी 120/80 mmHg रहना चाहिए, अगर यह 90/60 mmHg या इससे कम हो जाए, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है.

ब्लड प्रेशर लो होने पर अपनाएं ये आसान उपाय
लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर शरीर में कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं.
नमक का सेवन बढ़ाएं: आहार में थोड़ा अधिक नमक शामिल करें. सोडियम की कमी से भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करें.
जीवनशैली: अपने जीवन शैली में बदलाव लाएं जैसे व्यायाम, तनाव कम करना, पर्याप्त नींद लेना और धूम्रपान एवं शराब से दूरी बनाएं रखना.
धूप से बचें: गर्मियों में धूप में अधिक समय बिताने से बचें. बाहर जाते समय छाया में रहने का कोशिश करें. इसके अलावा धूप से बचाव के लिए हमें टोपी या छाता का प्रयोग करें.
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं: दिनभर में अधिक मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन न हो. यह Blood Pressure को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है.
आराम करें: अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं या चक्कर आ रहे हैं, तो तुरंत आराम करें.
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण कई प्रकार के हो सकते हैं, वहीं लो बीपी होने पर शरीर में ये संकेत दिख सकते हैं. जैसे चक्कर आना, कमजोरी या थकान, धुंधला दिखाई देना, अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना. इसके अलावा सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द.

लो ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या करें?
अचानक बीपी लो होने पर आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जैसे कि
लेट जाएं: इससे खून मस्तिष्क तक आसानी से पहुंचता है.
नमक वाला पानी पिएं: एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर पिएं.
कुछ नमकीन खाएं: बिस्कुट, भुने चने, मूंगफली जैसे स्नैक्स मददगार होते हैं.
पानी की कमी न होने दें: नारियल पानी, ORS या नींबू पानी पिएं.
निष्कर्ष
लो ब्लड प्रेशर कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. सही खानपान, पर्याप्त पानी और नियमित एक्सरसाइज से आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. आज से ही इन आसान उपायों को अपनाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़े-Morning Walk: गर्मियों में खाली पेट मॉर्निंग वॉक सही या गलत? एक्सपर्ट की राय
FAQs
1. लो ब्लड प्रेशर क्या होता है?
जब शरीर में ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाता है, उसे लो बीपी कहते हैं, इससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता.
2. लो बीपी के मुख्य लक्षण क्या हैं?
चक्कर आना, कमजोरी, धुंधला दिखना, थकान और कभी-कभी बेहोशी इसके सामान्य लक्षण हैं.
3. लो ब्लड प्रेशर क्यों होता है?
पानी की कमी, ज्यादा देर तक भूखा रहना, पोषण की कमी, या कुछ दवाइयों के कारण लो बीपी हो सकता है.
4. लो बीपी में तुरंत क्या करना चाहिए?
तुरंत लेट जाएं, पैरों को थोड़ा ऊपर रखें और पानी या नमक-शक्कर वाला घोल पी लें, इससे जल्दी राहत मिल सकती है.
5. लो ब्लड प्रेशर से कैसे बचा जा सकता है?
नियमित पानी पिएं, संतुलित आहार लें, हल्की एक्सरसाइज करें और लंबे समय तक खाली पेट न रहें.
























