Advertisement

DiarrheaCauses: गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाते हैं डायरिया के केस? जानिए

गर्मी के मौसम में पेट दर्द और डायरिया से परेशान व्यक्ति

Diarrhea Causes In Summer: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं, अत्यधिक तापमान और उमस के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगती है. इस मौसम में सबसे आम समस्या उल्टी और दस्त (डायरिया) देखी जाती है.

CancerSymptoms: कैंसर होने से पहले शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

डॅाक्टर की राय
डॉक्टरों के अनुसार, जब डायरिया होता है तो शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से कम होने लगते हैं. इस दौरान बार-बार दस्त लगना, उल्टी आना, पेट में दर्द, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना और कभी-कभी हल्का बुखार भी देखने को मिलता है. अगर इस स्थिति को समय पर गंभीरता से न लिया जाए, तो शरीर में तेज डिहाइड्रेशन हो सकता है. जो खतरनाक भी साबित हो सकता है. इसलिए जैसे ही ऐसे लक्षण दिखें, तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए. डायरिया में सबसे पहले शरीर में पानी की कमी को पूरा करना जरूरी होता है, इसके लिए ORS का घोल पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

गर्मी में क्यों बढ जाता हैं ज्यादा खतरा
गर्मी में कई बीमारियों और खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि मौसम शरीर और पर्यावरण दोनों को प्रभावित करता है.

1. पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)- गर्मी में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, इससे शरीर कमजोर होता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

2. खाना जल्दी खराब होना- तेज गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है, खासकर बाहर रखा हुआ या स्ट्रीट फूड. ऐसा खाना पेट संक्रमण का कारण बन सकता है.

3. सफाई की कमी- गर्मी में पसीना और धूल के कारण साफ-सफाई पर असर पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है.

4. इम्यूनिटी कमजोर होना- गर्मी के मौसम में शरीर थका हुआ रहता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) थोड़ी कमजोर हो सकती है.

5. बैक्टीरिया का तेजी से बढ़ना- गर्मी में तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं, इससे खाना और पानी जल्दी संक्रमित हो जाता है, जो डायरिया का कारण बनता है.

बचाव कैसे करें?
हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पिएं, बाहर का खाना कम खाएं, हाथों की सफाई का ध्यान रखें, ताजा और घर का बना भोजन करें.

इसे भी पढ़े- NoseBleedingCauses: नाक से अचानक खून आए तो हो सकता है, ये बड़ा संकेत

1. गर्मियों में डायरिया के केस क्यों बढ़ जाते हैं?
जवाब: गर्मी में तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे खाना और पानी जल्दी संक्रमित हो जाता है और डायरिया के केस बढ़ जाते हैं.

2. क्या खराब पानी डायरिया का मुख्य कारण है?
जवाब: हां, गंदा या खरबा पानी पीने से पेट में संक्रमण हो सकता है, जो डायरिया का सबसे बड़ा कारण माना जाता है.

3. क्या बाहर का खाना डायरिया का कारण बन सकता है?
जवाब: हां, गर्मियों में बाहर रखा या खुला खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग और डायरिया हो सकता है.

4. डायरिया के सामान्य लक्षण क्या होते हैं?
जवाब: बार-बार पतला दस्त, पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) इसके सामान्य लक्षण हैं.

5. गर्मियों में डायरिया से कैसे बचा जा सकता है?
जवाब: साफ पानी पीकर, बाहर का खाना कम खाकर, हाथों की सफाई रखकर और ताजा भोजन करके डायरिया से बचा जा सकता है.