Hanuman Ji: मंगलवार का दिन भगवान हनुमानजी को समर्पित माना जाता है, इस दिन भक्त विशेष व्रत, पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं ताकि जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सके और सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार अनजाने में की गई कुछ गलतियां पूजा के प्रभाव को कम कर देती हैं.
ChantingMantra: मानसिक तनाव से छुटकारा चाहिए? रोज करें ये मंत्र जाप!
क्यों खास है मंगलवार?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. यह दिन साहस, शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रतीक भी माना जाता है.
मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम
1. मांस और शराब का सेवन न करें- मंगलवार के दिन तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए, इसे अशुद्ध माना जाता है और इससे पूजा का फल कम हो सकता है.
2. झूठ और क्रोध से बचें- इस दिन शांत और संयमित रहना जरूरी है, झूठ बोलना या गुस्सा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
3. बाल और नाखून न काटें- कई परंपराओं में मंगलवार को बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है, इसे आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जोड़ा जाता है.
4. कर्ज लेने से बचें- मंगलवार को उधार लेना या देना दोनों ही ठीक नहीं माना जाता, मान्यता है कि इससे कर्ज बढ़ सकता है.
5. पूजा में लापरवाही न करें- हनुमानजी की पूजा करते समय साफ-सफाई और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें, बिना मन से की गई पूजा का पूर्ण लाभ नहीं मिलता.
यह भी पढ़े- VastuTips: हर शाम यहां दिया जलाएं, नेगेटिव एनर्जी होगी खत्म!


























