Advertisement

KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? भारत का ये शहर कहलाता है ‘सैन फ्रांसिस्को’

San Francisco of India

San Francisco of India: भारत में कई शहर अपनी खासियत के कारण विदेशी शहरों से तुलना में आते हैं, ऐसा ही एक शहर है बेंगलुरु, जिसे अक्सर “भारत का सैन फ्रांसिस्को” कहा जाता है. अपनी टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप कल्चर और आधुनिक जीवनशैली के चलते यह शहर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है.

AmbedkarJayanti: अंबेडकर जयंती पर जानें उनके जीवन का सबसे बड़ा संघर्ष

क्यों कहा जाता है ‘भारत का सैन फ्रांसिस्को’?
अमेरिका के San Francisco की तरह बेंगलुरु भी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बड़ा केंद्र है, यहां बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां और स्टार्टअप्स मौजूद हैं, इसे भारत की “सिलिकॉन वैली” भी कहा जाता है, युवा प्रोफेशनल्स और टेक टैलेंट का हब है.

आईटी और स्टार्टअप का गढ़
बेंगलुरु में देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियों के ऑफिस हैं, इसके अलावा हजारों स्टार्टअप्स यहां से ऑपरेट होते हैं, जिससे यह शहर इनोवेशन और उद्यमिता का केंद्र बन गया है ठीक वैसे ही जैसे San Francisco.

मौसम और लाइफस्टाइल
इस शहर का मौसम सालभर सुहावना रहता है, जो लोगों को यहां बसने के लिए आकर्षित करता है, आधुनिक कैफे कल्चर, नाइटलाइफ और कॉस्मोपॉलिटन माहौल इसे युवाओं की पहली पसंद बनाते हैं.

एजुकेशन और करियर के अवसर
बेंगलुरु में कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां देशभर से छात्र पढ़ने आते हैं. साथ ही, यहां करियर के बेहतरीन अवसर भी उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़े- AirportHistory: क्या आप जानते हैं? भारत का पहला एयरपोर्ट कहां बना था!