Advertisement

AkshayaTritiya2026: भूलकर भी न करें ये गलती! अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी जी हो सकती हैं नाराज

Avoid these mistakes on Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और फलदायी पर्व माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता. इस साल यह पावन पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है, ऐसे में इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं.

GaneshPuja: हर पूजा में सबसे पहले क्यों होती है गणेश जी की आराधना?

भूलकर भी न करें ये गलतियां

घर में गंदगी रखना: अक्षय तृतीया के दिन घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, गंदगी और अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे मां लक्ष्मी का वास नहीं होता.

क्रोध और झगड़ा करना: इस दिन लड़ाई-झगड़ा या गुस्सा करना अशुभ माना जाता है, कोशिश करें कि पूरे दिन शांत और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें.

दान-पुण्य न करना: अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है. इस दिन जरूरतमंदों को अनाज, पानी या वस्त्र का दान जरूर करें। दान न करने से पुण्य का लाभ अधूरा रह जाता है.

पूजा में लापरवाही: अगर आप इस दिन पूजा कर रहे हैं तो पूरे विधि-विधान से करें, बिना श्रद्धा या जल्दबाजी में की गई पूजा का पूरा फल नहीं मिलता.

गलत समय पर शुभ कार्य करना: हालांकि इस दिन मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती, फिर भी सुबह का समय पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है.

    क्या करें इस दिन?
    मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें, “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें, घर में दीपक जलाएं और सकारात्मक माहौल रखें, सोना या कोई शुभ वस्तु खरीदना भी शुभ माना जाता है.

    इसे भी पढ़े- http://Religion AkshayaTritiya2026: इस अक्षय तृतीया करें ये छोटा सा काम, हर इच्छा होगी पूरी!