Advertisement

AmbedkarJayanti: अंबेडकर जयंती पर जानें उनके जीवन का सबसे बड़ा संघर्ष

Ambedkar struggle

Dr. Bhimrao Ambedkar Struggle: हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती हमें उस महान व्यक्तित्व की याद दिलाती है, जिन्होंने समाज में समानता और न्याय के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उनका सबसे बड़ा संघर्ष था सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ लड़ाई.

CareerGuidance: 12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन!

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जानें उनके संघर्ष

बचपन से ही भेदभाव का सामना
डॉ. अंबेडकर का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था, उस समय समाज में जाति के आधार पर भेदभाव बेहद गहरा था. बचपन में उन्हें स्कूल में अलग बैठाया जाता था, पानी तक छूने की अनुमति नहीं थी. यह अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बना.

शिक्षा के लिए कठिन संघर्ष
सामाजिक बाधाओं के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया, कई कठिनाइयों के बीच उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की, उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज को बदलने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

समाज सुधार की दिशा में कदम
डॉ. अंबेडकर ने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई और दलितों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन किए, उन्होंने समाज में समानता और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया.

संविधान निर्माण में भूमिका
उनका सबसे बड़ा योगदान भारतीय संविधान का निर्माण है, जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित किया.

ये भी पढ़े- http://AmbedkarJayanti2026: क्यों मनाई जाती है आंबेडकर जयंती?