Advertisement

FashionTips: रोज वहीं टी-शर्ट? ऐसे स्टाइल करें कि नया लगे हर दिन!

How to Style a Single T-Shirt

OutfitIdeas: अगर आपकी अलमारी में कुछ ही टी-शर्ट हैं और आप हर दिन “कुछ नया पहनने” की टेंशन लेते हैं, तो अब चिंता खत्म! फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप एक ही टी-शर्ट को कई अलग-अलग लुक में स्टाइल कर सकते हैं और हर दिन नया आउटफिट जैसा फील मिलेगा.

राबड़ी सरकार में मंत्री रहे Samrat Choudhary BJP से बने CM

एक ही टी-शर्ट कैसे करें स्टाइलिंग

जैकेट के साथ लेयरिंग करें- सिंपल टी-शर्ट को डेनिम या लेदर जैकेट के साथ पहनें, इससे लुक तुरंत स्टाइलिश और प्रीमियम लगेगा.

हाई-वेस्ट जींस के साथ टक-इन स्टाइल- टी-शर्ट को अंदर टक करें और हाई-वेस्ट जींस पहनें, यह लुक कैजुअल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी दिखता है.

शर्ट ओवर टी-शर्ट ट्रिक- एक ओपन शर्ट (चेक या सॉलिड) को टी-शर्ट के ऊपर पहनें, यह कॉलेज और ऑफिस दोनों के लिए परफेक्ट लुक देता है.

एक्सेसरीज़ से बदलें पूरा लुक- चेन, कैप, घड़ी या सनग्लासेस जोड़कर आप सिंपल टी-शर्ट को भी स्टाइलिश बना सकते हैं.

नॉट स्टाइल या क्रॉप लुक- टी-शर्ट को आगे से नॉट बांधें या हल्का क्रॉप टच दें, यह खासकर गर्ल्स के लिए बहुत ट्रेंडी लुक है।

स्कर्ट या पलाज़ो के साथ पेयर करें- टी-शर्ट को स्कर्ट या पलाज़ो के साथ पहनकर आप एथनिक और वेस्टर्न का फ्यूजन लुक पा सकते हैं.

फैशन टिप
एक ही टी-शर्ट को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करने के लिए रंगों का बैलेंस और सही फिट बहुत जरूरी है.

    इसे भी पढ़े- GlowingSkin: स्किन बनानी है ग्लोइंग? रोज पिएं ये खास जूस!