AmbedkarJayanti: हर साल 14 अप्रैल को देशभर में आंबेडकर जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, यह दिन भारत के महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में समर्पित है.
भीखमपुर रोड पर पुलिस चौकी होने से अपराधिक घटनाओं में आएगी कमी
क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती?
अंबेडकर जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों, संघर्षों और योगदान को याद करना है, उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और सभी को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया.
क्या है उनका सबसे बड़ा योगदान?
डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है, उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है.
समाज के लिए उनका संदेश
शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानना, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष करना, सामाजिक भेदभाव को खत्म करना.
कैसे मनाई जाती है अंबेडकर जयंती?
इस दिन देशभर में रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाती हैं, लोग उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लेते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं.
इसे भी पढ़े-SuccessTips: क्या आप सफल बनना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 6 आदतें!
























