Ekadashi Vrat Food Rules: आज यानी 13 अप्रैल को पूरे देश में वरुथिनी एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है, हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस व्रत के दौरान कुछ चीजों का सेवन करने से व्रत का फल नहीं मिलता और भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं.
http://AkshayaTritiya2026: तुलसी के बिना क्यों अधूरा है अक्षय तृतीया? जानिए
व्रत में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें
अनाज (चावल, गेहूं आदि): एकादशी के दिन अनाज का सेवन वर्जित माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन अनाज खाने से व्रत का पुण्य समाप्त हो जाता है.
लहसुन और प्याज: तामसिक भोजन जैसे लहसुन और प्याज व्रत के दौरान पूरी तरह से निषिद्ध होते हैं, ये मन को अशुद्ध करते हैं और पूजा-पाठ में बाधा डालते हैं.
मांस और शराब: एकादशी के दिन मांसाहार और शराब का सेवन करना बहुत बड़ा दोष माना जाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
दालें और बीन्स: कई लोग गलती से दाल या बीन्स का सेवन कर लेते हैं, लेकिन यह भी व्रत के नियमों के खिलाफ है.
सामान्य नमक: व्रत के दौरान साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए, सामान्य नमक का सेवन व्रत को भंग कर सकता है.
क्यों जरूरी है इन नियमों का पालन?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत केवल भोजन त्याग नहीं बल्कि शरीर और मन की शुद्धि का माध्यम है, ऐसे में गलत खान-पान से व्रत का महत्व कम हो जाता है और साधना का फल नहीं मिलता.
क्या खा सकते हैं व्रत में?
फल और सूखे मेवे, दूध, दही और मखाना, साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक से बने व्यंजन.
इसे भी पढ़े-http://VaruthiniEkadashi2026: वरुथिनी एकादशी पर आज ऐसे करें पूजा, बदल जाएगी किस्मत


























