Advertisement

MasikKrishnaJanmashtami: आज है वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी! जानिए क्यों है ये दिन खास

वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी 2026

Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को “मासिक जन्माष्टमी” के रूप में मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत के लिए विशेष महत्व रखता है. आज यानी 9 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण अष्टमी तिथि पड़ रही है, जिसे वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जा रहा है.

VaishakhMonth: वैशाख माह में किस देवता की पूजा है सबसे शुभ?

क्या है मासिक जन्माष्टमी का महत्व?
मासिक जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए बेहद खास दिन माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

क्यों मनाई जाती है हर महीने जन्माष्टमी?
जैसे साल में एक बार भाद्रपद मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है, वैसे ही हर महीने आने वाली कृष्ण अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण की उपासना के लिए शुभ माना जाता है, इसे “मासिक जन्माष्टमी” कहा जाता है.

आज के दिन क्या करें?
सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें, दूध, दही, माखन और मिश्री का भोग लगाएं, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें, शाम या रात्रि में आरती कर व्रत खोलें.

क्या न करें?
इस दिन तामसिक भोजन से बचें, क्रोध और विवाद से दूर रहें, पूजा में लापरवाही न करें.

इसे भी पढ़े-VishnuPuja: गुरुवार को भगवान विष्णु को ऐसे करें खुश, मिलेगा धन और सुख