Advertisement

VaishakhMonth: वैशाख माह में किस देवता की पूजा है सबसे शुभ?

वैशाख माह में किस देवता की पूजा है सबसे शुभ?

Best God To Worship In Vaishakh: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीना साल के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. इस दौरान स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस महीने किस देवता की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है?

http://AkshayaTritiya2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानिए

भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख महीने में भगवान विष्णु की पूजा सबसे अधिक फलदायी मानी जाती है. माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु की उपासना करने से सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

माता लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है
वैशाख में माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है, खासकर अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में बरकत और वैभव बना रहता है.

स्नान और दान का विशेष महत्व
इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का भी बड़ा महत्व है, कहा जाता है कि इससे पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

क्यों माना जाता है इतना खास?
वैशाख को “धर्म और पुण्य का महीना” कहा जाता है, इस समय भगवान विष्णु की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है, व्रत और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.

ये भी पढ़े- http://AkshayaTritiya2026: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? जानिए धार्मिक पंरपरा