Akshaya Tritiya Gold Buying Reason: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और पावन दिन माना जाता है, इस पर्व को कई जगहों पर आखा तीज भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि समय के साथ बढ़ता ही जाता है.
यही कारण है कि इस दिन सोना खरीदने की परंपरा विशेष रूप से लोकप्रिय है. साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी, और इस दिन बाजारों में सोने की खरीदारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है.
KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? भारत की सिल्वर सिटी कौन सी है
सोना खरीदने की परंपरा क्यों है खास?
अक्षय फल की मान्यता– ‘अक्षय’ का मतलब होता है जो कभी खत्म न हो, इस दिन खरीदा गया सोना स्थायी समृद्धि और बढ़ती हुई संपत्ति का प्रतीक माना जाता है.
धन और वैभव का प्रतीक- सोना हमेशा से ही धन, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक रहा है, इस दिन इसे खरीदना घर में सुख-समृद्धि लाने का संकेत माना जाता है.
धार्मिक आस्था से जुड़ाव– अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. सोना, लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इसे खरीदना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है.
शुभ कार्यों की शुरुआत- यह दिन इतना शुभ माना जाता है कि बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी लोग नया व्यापार, निवेश या खरीदारी शुरू कर सकते हैं. सोना खरीदना इसी का एक हिस्सा बन गया है.
इसे भी पढ़े- http://AkshayaTritiya2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानिए


























