Advertisement

HanumanJayanti2026: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए

HanumanSindoor

Hanuman Jayanti: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं.

हिंदू धर्म में हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा बहुत प्राचीन और खास मानी जाती है, मंदिरों में अक्सर देखा जाता है कि भक्त हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करते हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत कम लोग जानते हैं, आइए जानते हैं इस परंपरा का धार्मिक रहस्य.

http://VaishakhMaas2026: 3 अप्रैल से शुरू हो रहा वैशाख मास, जानिए

पौराणिक कथा क्या कहती है?
कथा के अनुसार, एक दिन हनुमान जी ने माता सीता को अपने मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा, उन्होंने जिज्ञासा से पूछा कि आप ऐसा क्यों करती हैं? माता सीता ने उत्तर दिया कि वह अपने पति राम जी की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सिंदूर लगाती हैं, यह सुनकर हनुमान जी इतने भावुक हो गए कि उन्होंने सोचा.अगर थोड़ा सा सिंदूर लगाने से प्रभु राम की आयु बढ़ती है, तो क्यों न मैं अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लूं, ताकि उनके जीवन में और अधिक वृद्धि हो,यही कारण है कि हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय माना जाता है.

क्या है धार्मिक मान्यता?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं,इससे भक्तों के संकट दूर होते हैं,जीवन में साहस और ऊर्जा का संचार होता है, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है.

कब और कैसे चढ़ाएं सिंदूर?
विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना शुभ माना जाता है, सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर अर्पित करने की परंपरा भी काफी प्रचलित है.

यह भी पढ़े-http://HanumanJayanti2026: आज हनुमान जयंती पर ये कथा जरूर सुनें