Hanuman Jayanti: आज पूरे देश में हनुमान जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है, इस शुभ दिन पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के साथ उनकी पावन कथा सुनना बेहद फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की कथा सुनने से सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
http://HanumanJayanti2026: हनुमान जयंती पर ये 5 भोग चढ़ाए तो हर मनोकामना होगी पूरी
हनुमान जी के जन्म की पावन कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी का जन्म माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर हुआ था, उन्हें पवन देव का पुत्र भी माना जाता है, इसलिए उन्हें “पवनपुत्र” कहा जाता है. बचपन में हनुमान जी बेहद चंचल और शक्तिशाली थे, एक बार उन्होंने उगते हुए सूर्य को फल समझकर निगलने की कोशिश की, जिससे पूरे ब्रह्मांड में हलचल मच गई.
शक्तियों का वरदान और भूल
हनुमान जी की असाधारण शक्तियों से देवता भी चकित थे, लेकिन उनकी शरारतों के कारण ऋषियों ने उन्हें श्राप दिया कि वे अपनी शक्तियों को तब तक भूल जाएंगे, जब तक कोई उन्हें याद नहीं दिलाएगा. यही कारण है कि बाद में जामवंत ने उन्हें उनकी शक्ति का एहसास कराया.
राम भक्ति की अद्भुत मिसाल
जब राम जी ने माता सीता की खोज शुरू की, तब हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका पहुंचकर उनका पता लगाया, उनकी अटूट भक्ति, साहस और समर्पण ने उन्हें अमर बना दिया. आज भी उन्हें संकटमोचन कहा जाता है, जो हर भक्त के दुख दूर करते हैं.
क्यों सुनें ये कथा आज के दिन?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती पर उनकी कथा सुनने से जीवन के संकट दूर होते हैं, नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है, भगवान की कृपा प्राप्त होती है.
इसे भी पढ़े-HanumanJi: हनुमान जी को रुद्र अवतार क्यों कहा जाता है?


























