Hanuman Jayanti Bhog: इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी, यह दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने और संकटों से मुक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन सही विधि से पूजा और प्रिय भोग चढ़ाने से बजरंगबली जल्दी प्रसन्न होते हैं.
Hanuman Ji: हनुमान जी की पूजा में महिलाओं की, ये गलती पड़ सकती है भारी
क्यों खास है हनुमान जयंती?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. उन्हें शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत, पाठ और भोग का विशेष महत्व होता है.
हनुमान जी को चढ़ाएं ये 5 खास भोग
बूंदी या लड्डू- हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बेहद प्रिय माने जाते हैं, इसे चढ़ाने से सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है.
गुड़ और चना- गुड़-चना चढ़ाना सरल और अत्यंत फलदायी माना जाता है, इससे जीवन की परेशानियां दूर होने की मान्यता है.
केसरिया चावल- यह भोग विशेष रूप से शुभ माना जाता है और भगवान को प्रसन्न करने का प्रतीक है.
केले- केले का भोग चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
पान का पत्ता- हनुमान जी को पान अर्पित करना भी शुभ माना जाता है, इससे कृपा बनी रहती है.
पूजा के दौरान रखें ध्यान
सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, भोग चढ़ाकर आरती जरूर करें, सच्चे मन से प्रार्थना करें.
इसे भी पढ़े- http://VaishakhMaas2026: 3 अप्रैल से शुरू हो रहा वैशाख मास, जानिए


























