Advertisement

BlackPepper: दुनिया में सबसे ज्यादा काली मिर्च कौन उगाता है?

Black Pepper production world

Knowledge Tips: काली मिर्च, जिसे “ब्लैक गोल्ड” भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय मसालों में से एक है. खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर औषधीय गुणों तक, इसकी मांग हर देश में बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा काली मिर्च किस देश में उगाई जाती है?

SummerTravelDestinations: गर्मी में कूल ट्रिप चाहिए? अप्रैल के लिए ये डेस्टिनेशन बेस्ट

कौन है नंबर 1?
आज के समय में वियतनाम दुनिया का सबसे बड़ा काली मिर्च उत्पादक देश है. वियतनाम अकेले ही वैश्विक उत्पादन का लगभग 35–40% हिस्सा पैदा करता है और एक्सपोर्ट में भी नंबर 1 है.

भारत का क्या है स्थान?
भारत काली मिर्च का पारंपरिक और ऐतिहासिक उत्पादक रहा है, खासकर केरल जैसे राज्यों में इसकी खेती होती है. हालांकि, उत्पादन के मामले में भारत अब वियतनाम से पीछे है, लेकिन गुणवत्ता के लिए भारतीय काली मिर्च आज भी मशहूर है.

अन्य बड़े उत्पादक देश
काली मिर्च उत्पादन में कुछ और देश भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे: ब्राज़ील, इंडोनेशिया, श्रीलंका.

क्यों आगे है वियतनाम?
वियतनाम में बेहतर खेती तकनीक, बड़े पैमाने पर उत्पादन और मजबूत एक्सपोर्ट सिस्टम इसकी सफलता के बड़े कारण हैं.

इसे भी पढ़े-AprilFoolDay 2026: अप्रैल फूल की शुरुआत कैसे हुई? जानिए