Hanuman Ji Worship Mistakes: भगवान हनुमान की पूजा बहुत ही नियम और अनुशासन के साथ की जाती है, खासतौर पर महिलाओं के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां पूजा का पूरा फल मिलने से रोक सकती हैं, आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
http://HanumanJayanti2026: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें, ये गलतियां
हनुमान जी की पूजा में ये गलती पड़ सकती है भारी
1. बिना शुद्धता के पूजा करना- पूजा से पहले स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र पहनना बहुत जरूरी माना जाता है, बिना शुद्धता के पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो सकता है.
2. पूजा के दौरान गलत वस्त्र पहनना- धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं, इसलिए पूजा के समय सादे और मर्यादित वस्त्र पहनना चाहिए. बहुत अधिक भड़कीले या अनुचित कपड़ों से बचना बेहतर माना जाता है.
3. पूजा में अनुचित सामग्री का उपयोग- हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़-चना आदि प्रिय हैं. गलत या अनुपयुक्त सामग्री चढ़ाने से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है.
4. नियमों की अनदेखी करना- कई लोग पूजा करते समय व्रत, ब्रह्मचर्य और संयम के नियमों का पालन नहीं करते, यह भी एक बड़ी गलती मानी जाती है, जिससे पूजा का फल नहीं मिलता.
5. मन में नकारात्मक विचार रखना- पूजा करते समय मन शांत और सकारात्मक होना चाहिए. क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मकता के साथ की गई पूजा को फलदायी नहीं माना जाता.
इसे भी पढ़े- HanumanJayanti: हनुमान जयंती पर ये 5 उपाय कर लिए तो बदल जाएगी किस्मत!


























