Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है, इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं और सुख-समृद्धि ला सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान उपाय, जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं.
http://HanumanJayanti2026: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें, ये गलतियां
हनुमान जयंती पर ये 5 उपाय जरूर करें
1. हनुमान चालीसा का पाठ करें- हनुमान जयंती के दिन सुबह या शाम हनुमान चालीसा का कम से कम 7 या 11 बार पाठ करें, ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
2. सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं- भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल बहुत प्रिय माना जाता है, इस दिन मंदिर जाकर उन्हें सिंदूर अर्पित करें और दीपक जलाएं, इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.
3. गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें– हनुमान जयंती पर भोजन, वस्त्र या फल का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है, इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बाधाएं दूर होती हैं.
4. सुंदरकांड का पाठ करें- यदि संभव हो तो इस दिन सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें, यह उपाय विशेष रूप से संकट और बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है.
5. व्रत और ब्रह्मचर्य का पालन करें- हनुमान जयंती पर व्रत रखने और सादगी से जीवन जीने का विशेष महत्व है, इस दिन सात्विक भोजन करें और अपने विचारों को शुद्ध रखें.
यह भी पढ़े- http://MahavirJayanti2026: कल है महावीर जयंती, जानिए क्यों मनाया जाता है


























