Advertisement

MahavirJayanti2026: कल है महावीर जयंती, जानिए क्यों मनाया जाता है

Mahavir Jayanti

Mahavir Jayanti: देशभर में कल महावीर जयंती यानी 31 मार्च को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी, यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं.

CareerGuide: बैडमिंटन में करियर बनाना इतना आसान है? जानिए

क्यों मनाई जाती है महावीर जयंती?
महावीर जयंती, भगवान महावीर के जन्म दिवस की स्मृति में मनाई जाती है. उन्होंने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा का संदेश दिया, उनके उपदेश आज भी लोगों को सही जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं.

क्या है इस दिन का महत्व?
जैन धर्म में यह दिन बेहद पवित्र माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन भगवान महावीर के सिद्धांतों का पालन करने से जीवन में शांति, संयम और सुख की प्राप्ति होती है, उनका सबसे बड़ा संदेश था “अहिंसा परमो धर्मः”, यानी किसी भी जीव को नुकसान न पहुंचाना.

कैसे मनाई जाती है महावीर जयंती?
मंदिरों में विशेष पूजा और अभिषेक किया जाता है, भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली जाती है, धार्मिक प्रवचन और भजन-कीर्तन आयोजित होते हैं, जरूरतमंदों को दान और सेवा कार्य किए जाते हैं.

क्या करें इस दिन?
अहिंसा और दया का पालन करें, सादा और सात्विक जीवन अपनाएं, दूसरों की मदद करें और सकारात्मक सोच रखें.

इसे भी पढ़े-http://HanumanJayanti2026: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें, ये गलतियां