Advertisement

HanumanJayanti2026: हनुमान जयंती कब है? जानिए 1 या 2 अप्रैल

HanumanJayanti

Hanuman Jayanti: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. वहीं हनुमान भक्तों के बीच इस साल हनुमान जयंती की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. कोई 1 अप्रैल बता रहा है तो कोई 2 अप्रैल, ऐसे में आइए जानते हैं सही तिथि क्या है?

VastuTips: इन 3 मूर्तियों से दूर रहें, घर में लाती हैं नकारात्मक ऊर्जा

कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती?
पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल सुबह 7:41 बजे तक रहेगी. हिंदू धर्म में अधिकतर व्रत-त्योहार उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि होती है) के आधार पर मनाए जाते हैं, इसी नियम के अनुसार, 2 अप्रैल की सुबह पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी.

क्यों खास है यह दिन?
इस दिन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है, मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर हनुमान जी अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं और शक्ति, बुद्धि व साहस का आशीर्वाद देते हैं.

कैसे करें पूजा?
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें, हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें, जरूरतमंदों को दान करें.

इसे भी पढ़े-http://PradoshVrat2026: प्रदोष व्रत की शाम करें ये खास उपाय, महादेव बरसाएंगे कृपा