Chaitra Purnima 2026: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है. इस दिन व्रत, स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा है, लेकिन इस साल इसकी तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि इसे 1 अप्रैल को मनाया जाए या 2 अप्रैल को.
http://KamdaEkadashi2026: कामदा एकादशी का व्रत क्यों है इतना खास? जानिए
चैत्र पूर्णिमा 2026 तिथि और समय
इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा की तिथि 01 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा.
किस दिन मनाई जाएगी चैत्र पूर्णिमा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, व्रत और त्योहार उदया तिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि होती है) के आधार पर मनाए जाते हैं,
इसी कारण से इस साल चैत्र पूर्णिमा 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी.
इसे भी पढ़े-MahavirJayantiDate: इस दिन मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें


























