Advertisement

RamNavami2026: राम नवमी पर भेजें ये शुभकामनाएं, खुशियों से भर जाएगा दिन

RamNavami2026

Ram Navami Wishes: राम नवमी हिन्दू धर्म में एक अत्यंत पावन पर्व है, जो भगवान भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. नवमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है और 27 मार्च 2026 को भी, इस दिन भक्त व्रत रखते हैं. भगवान राम की पूजा करते हैं और उनके जीवन के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लेते हैं. राम नवमी का पर्व विशेष रूप से भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप को याद करने और समाज में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का प्रतीक है.

http://Navratri2026: मां महागौरी की पूजा में भूलकर भी न करें, ये गलतियां

राम नवमी पर शुभकामनाएं क्यों भेजें?
राम नवमी केवल पूजा का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने प्रियजनों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है, इस दिन भेजी गई शुभकामनाएं और संदेश परिवार, मित्र और सहकर्मियों के दिलों को खुशियों से भर देते हैं.

राम नवमी पर भेजे ये शुभकामनाएं
1. “भगवान राम आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें। राम नवमी की शुभकामनाएं!”
2. “इस राम नवमी, आपके जीवन में हमेशा सत्य और धर्म का मार्ग प्रबल रहे। जय श्री राम!”
3. “भगवान राम की कृपा आपके जीवन को खुशियों और सफलता से भर दे। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!”
4. “राम नवमी के इस पावन अवसर पर आपके परिवार में खुशियों का दीपक हमेशा जलता रहे। शुभ राम नवमी!”

पूजा और परंपरा
इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर भगवान राम की पूजा करते हैं, अर्चना और भजन-कीर्तन करते हैं, व्रत रखने वाले उपवास करते हैं और रामचरितमानस का पाठ भी करते हैं. विशेष रूप से मंदिरों में भगवान राम की झांकियाँ सजाई जाती हैं और आरती का आयोजन होता है.

ये भी पढ़े-Vishnu Puja: गुरुवार का व्रत आज से शुरू करें, जानें नियम