Navratri DurgaStuti: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन नौ दिनों में श्रद्धा और भक्ति के साथ दुर्गा स्तुति का पाठ करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है.
ChaitraNavratri: दुर्गा अष्टमी पर ये 3 काम जरूर करें, पूरी होगी हर मनोकामना
दुर्गा स्तुति के फायदे
मनोकामनाओं की पूर्ति: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यह पाठ बेहद प्रभावशाली माना जाता है.
सकारात्मक ऊर्जा: नवरात्रि में नियमित पाठ से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
संकट निवारण: कठिन समय और समस्याओं में मां दुर्गा की कृपा तुरंत मिलती है.
दुर्गा स्तुति पाठ करने का सरल तरीका
नवरात्रि के किसी भी शुभ समय में स्वच्छ स्थान पर बैठें, माता के चित्र या प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और फूल अर्पित करें, “या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता” जैसे स्तुति मंत्र का जाप करें, पाठ के दौरान अपने हृदय में माता के प्रति पूर्ण श्रद्धा बनाए रखें.
धार्मिक महत्व
नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का स्मरण और स्तुति करना न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक लाभ भी देता है. श्रद्धा और भक्ति से किया गया पाठ माता को अत्यंत प्रिय होता है.
इसे भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के 3 चमत्कारी उपाय!


























