Advertisement

ChaitraNavratri2026: मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के 3 चमत्कारी उपाय!

MaaKatyayaniNavratriDay6

Navratri Day6: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का आज छठा दिन है, आज का दिन आदिशक्ति के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है, ऐसे में भक्त इस दिन विशेष पूजा-अर्चना कर माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं.

ChaitraNavratri: दुर्गा अष्टमी पर ये 3 काम जरूर करें, पूरी होगी हर मनोकामना

ये हैं 3 चमत्कारी उपाय

1. विधि-विधान से करें पूजा- छठे दिन सुबह स्नान कर पीले या लाल वस्त्र धारण करें और मां कात्यायनी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीप जलाएं, उन्हें शहद (हनी) का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है, इसके साथ “ॐ देवी कात्यायन्यै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें, मान्यता है कि इससे मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

2. कन्या पूजन और दान करें- इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराना और उन्हें उपहार देना अत्यंत फलदायी माना गया है, कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान करने से मां कात्यायनी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

3. विशेष रंग और भोग का महत्व-
मां कात्यायनी को लाल और पीला रंग प्रिय है, इस दिन इन रंगों के वस्त्र पहनने और माता को शहद या मिठाई का भोग लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है.

धार्मिक महत्व
माना जाता है कि मां कात्यायनी की उपासना से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है, यही कारण है कि कुंवारी कन्याएं इस दिन विशेष व्रत और पूजा करती हैं.

ये भी पढ़े-http://RamNavami2026: रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च, जानिए