Advertisement

RamNavami2026: रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च, जानिए

RamNavami2026

Ram Navami 2026 date: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा की उपासना को समर्पित होते हैं और इसी दौरान नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है, यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है.

ChaitraNavratri: दुर्गा अष्टमी पर ये 3 काम जरूर करें, पूरी होगी हर मनोकामना

क्या कहता है पंचांग?
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. धार्मिक मान्यताओं में त्योहारों का निर्धारण उदयातिथि (सूर्योदय के समय की तिथि) के आधार पर किया जाता है. इसलिए, जब नवमी तिथि सूर्योदय के समय विद्यमान रहती है, उसी दिन पर्व मनाना अधिक शुभ माना जाता है.

कब मनाएं रामनवमी?
27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राम नवमी मनाना अधिक शुभ और शास्त्रसम्मत माना जाएगा, क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी.

रामनवमी का महत्व
भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली राम नवमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, इस दिन भक्त भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और रामायण का पाठ करते हैं, मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख, शांति और धर्म का मार्ग प्रशस्त होता है.

यह भी पढ़े-ChaitraNavratri: दुर्गा अष्टमी पर ये 3 काम जरूर करें, पूरी होगी हर मनोकामना